सूखी खांसी एक ऐसी समस्या है जो हर किसी को हो सकती है । जिसको सर्दी जुकाम होता है उसे खांसी ज्यादा तर होती है । खांसी को ठीक करने के लिये लोग डॉक्टर के पास जाते हैं और वो महंगी महंगी दवाइयां देता है
और अपनी फीस भी लेता है । क्या आपको पता है कि आप इसका इलाज घर पर ही घरेलू चीजों के प्रयोग से कर सकते हैं । आइये हम आप को बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनको आजमाकर खांसी को जल्द से जल्द ठीक कर सकते हैं ।
1 हल्दी का उपयोग
खांसी के इलाज के लिए हल्दी बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेद में पुराणों से किया जाता है। इसे 1/2 कप पानी 2-3 मिनट उबालें । उसमें एक छोटा चम्मच हल्दी पावडर छोटी दालचीनी का टुकड़ा और काली मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच डालें इसे 2-3 मिनट उबालें और फिर 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को छान लें इसका सेवन दिन में 3 से 4 बार करें इस मिश्रण को जबतक पीयें जब तक आराम न मिल जाये ।
2 अदरक का उपयोग
अदरक के छोटे छोटे टुकड़े काटलें और एक कप पानी में उबालें और इसमें 2 चम्मच शहद मिलायें इस मिश्रण को थोड़ी थोड़ी देर में पीयें
3 चाय का उपयोग
आप अपनी चाय में तुलसी काली मिर्च और अदरक मिलाकर बनाये इससे खांसी में आराम मिलेगा
4 काली मिर्च का उपयोग
काली मिर्च भी कफ में आराम देती है इसे पीसकर दूध में मिलाकर पियें इसके अलावा कालीमिर्च को पीसकर घी में थोड़ा भून लें और इसका सेवन करें इससे आपकी खांसी में जल्द आराम मिलेगा
5 तुलसी के पत्तों का उपयोग
तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर इसमें शहद और अदरक का रस मिलाकर दिन में 2 बार पीने से खांसी में आराम मिलता है
6 शहद का उपयोग
1 चम्मच शहद दिन में 3 बार लें इससे आपको जरूर आराम मिलेगा रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद जरूर लें जिससे रात को खांसी नही आयेगी






No comments:
Post a Comment