Sunday, 3 December 2017

दही खाने के फायदे

दही खाने के फायदे 
दही भारतीय थाली का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है  दही सेहत के लिये बहुत ही लाभदायक होता है 
दांतों  और हड्डी को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम की मात्रा दूध की अपे{kk दही में ज्यादा होती है 
डॉक्टर भी लंच में 1 कटोरी दही खाने के सलाह देते हैं इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं जिसके कारण यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां जैसे अपच कब्ज गैस बीमारियां घेरे रहती हैं उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी छाछ का उपयोग करने से आंतों की गर्मी दूर हो जाती है।
डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है। दूध से बनने वाले दही का उपयोग खाने में हजारों सालों से हो रहा है। इसमें प्रोटीन कैल्शियम राइबोफ्लेविन विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

तो दोस्तों आज हम आप को बताते हैं दही खाने के क्या क्या फायेदे होते हैं 


हड्डियों को मजबूत करता है 

 दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों  और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।


2 वजन घटाने में कारगर 

दही में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. ये एक ऐसा तत्व है जो शरीर को फूलने नहीं देता है और वजन नहीं बढ़ने देने में सहायक होता है.

3. जोड़ों के दर्द

हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी है।

4. सौंदर्य
दही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।

5. ऊर्जा के लिए
अगर आप खुद को बहुत थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो हर रोज दही का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा.  ये शरीर को हाइड्रेटेड करके एक नई ऊर्जा देने का काम करता है.

6. मुंह के छाले
दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में दो-तीन बार लगाने से छाले दूर हो जाते हैं। दही और शहद को समान मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।


7. रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए 
हर रोज एक चम्मच दही खाने से भी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं.

8. बवासीर
बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।

9 B विटमिन्स निर्माण मे सहायक
आपकी बॉडी आमतौर पर विटामिन D के अलावा विटामिन B और K का निर्माण करती है| विटामिन B और K आपकी आंत में एक reaction के द्वारा बनते हैं| जो लोग छाछ का रेग्युलर सेवन करते हैं उनमें विटामिन B की मात्रा अच्छी होती है और ये विटामिन आपके शरीर में एनर्जी का रेग्युलेशन करने के साथ आपको autoimmune disease से भी बचाते हैं|

10. दिल के रोग

दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखता है।


No comments:

Post a Comment

अस्थमा के लक्षण ,कारण और घरेलू टिप्स

अस्थमा के लक्षण ,कारण और घरेलू टिप्स  asthma अस्थमा एक गंभीर बीमारी है। इसकी वजह से इंसान की जान भी जा सकती है। यह श्वास नलिकाओं को ...