Wednesday, 16 October 2019

पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलु टिप्स

stomach pain,ayurved samadhan,pet ki gas ka ilaj,gas pain,stomach bloating,gas and bloating,पेट में गैस बनने की दवा,पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय,गैस भगाने के घरेलू उपाय,पेट में गैस बनने के कारण और उपाय,पेट में गैस बनना घरेलू उपाय,पेट में गैस क्यों बनती है,बॉडी में गैस क्यों बनती है,पेट में गैस बनने की दवा बताइए,how to get rid of gas home remedy,gas relief medicine,gas pain symptoms,trapped gas symptoms,how to relieve gas pain
पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलु टिप्स 

पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलु टिप्स 

पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। कल का खान-पान ऐसा हो गया है कि पेट में गैस बनना, एसिडिटी जैसी बीमारियां आम हो गई हैं।अगर किसी दिन पेट में गैस बन जाए, तो खाना-पीना और काम करना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों को तो गैस का दर्द इतना परेशान करता है कि उनके लिए सांस तक लेना कठिन हो जाता है। गैस के चलते पेट में भारीपन व दर्द, आंखों में जलन, उल्टी आने का अहसास होना और सिर में दर्द तक होता है। कहने को तो यह सिर्फ गैस भर होती है, लेकिन इसे अनदेखा करने पर कई गंभीर परिणाम तक भुगतने पड़ सकते हैं। कब्ज, एसिडिटी व अल्सर आदि गैस से होने वाले रोग हैं।
stomach pain,ayurved samadhan,pet ki gas ka ilaj,gas pain,stomach bloating,gas and bloating,पेट में गैस बनने की दवा,पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय,गैस भगाने के घरेलू उपाय,पेट में गैस बनने के कारण और उपाय,पेट में गैस बनना घरेलू उपाय,पेट में गैस क्यों बनती है,बॉडी में गैस क्यों बनती है,पेट में गैस बनने की दवा बताइए,how to get rid of gas home remedy,gas relief medicine,gas pain symptoms,trapped gas symptoms,how to relieve gas pain
पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलु टिप्स 

विडियो देखने के लिये यहाँ पर क्लिक करें https://youtu.be/rDbCuZRecxs?t=3

पेट की गैस की समस्या क्या होती है 

पेट में अंदरूनी परत होती है, जिसे म्यूकोसा कहते हैं। इसी परत में कई छोटी-छोटी ग्रंथियां होती हैं, जो भोजन को हजम करने के लिए स्टमक एसिड और पेप्सिन नामक एंजाइम का निर्माण करती है। जहां, स्टमक एसिड भोजन को पचाता है, वहीं पेप्सिन प्रोटीन को हजम करता है। जब इसी अंदरूनी परत में सूजन आ जाती है, तो पेट में गैस की समस्या होने लगती है। इस कारण स्टमक एसिड और पेप्सिन का उत्पादन कम होने लगता है और पेट खराब हो जाता है
stomach pain,ayurved samadhan,pet ki gas ka ilaj,gas pain,stomach bloating,gas and bloating,पेट में गैस बनने की दवा,पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय,गैस भगाने के घरेलू उपाय,पेट में गैस बनने के कारण और उपाय,पेट में गैस बनना घरेलू उपाय,पेट में गैस क्यों बनती है,बॉडी में गैस क्यों बनती है,पेट में गैस बनने की दवा बताइए,how to get rid of gas home remedy,gas relief medicine,gas pain symptoms,trapped gas symptoms,how to relieve gas pain
पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलु टिप्स 

पेट में गैस बनने के कारण

  • पेट में हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक संक्रमण होने से
  • पर्निशस एनीमिया जैसे ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के कारण
  • पेट में बाइल एसिड के जमा होने पर
  • कोकीन की लत लगने पर
  • गैस का कारण बनने वाले भोजन का सेवन करने से
  • ज्यादा मात्रा में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से
  • प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने पर वायरल संक्रमण, जैसे साइटोमेगालोवायरस और हर्पीस सिम्पलेक्स वायरस के कारण
  • अधिक तनाव लेने से
  • दूध व दूध के उत्पादों को पचा पाने में असमर्थ होने पर
  • आंतों में सूजन या जलन होने पर
  • कब्ज होना 
  • पानी कम पीना और खाना खाने के बीच में पानी पीना 
  • ज्यादा खट्टा, तीखा, मसाले वाला खाना खाने से 
  • बहुत देर तक एक ही जगह पर बैठे रहने से 
  • देर रात तक जागना 
  • एस्प्रिन, इबुप्रोफेन और नेपरोक्सन जैसी दवाओं के सेवन से
  • अधिक शराब व चाय-कॉफी पीने से
  • कोल्ड ड्रिंक पीना और ज्यादा खाना खाने से गैस की समस्या हो जाती है 
  • विडियो देखने के लिये यहाँ पर क्लिक करें https://youtu.be/rDbCuZRecxs?t=3

पेट में गैस बनने के लक्षण 

  • भूख न लगना 
  • पेट फूलना 
  • उल्टी ,बदहजमी और दस्त होना 
  • बदबूदार साँसॅ  आना और पेट में सूजन रहना 
  • सीने  व पेट में जलन होना 
  • कब्ज़ होना 
  • चक्कर आना 
  • पेट ,पीठ, सीने और सिरदर्द होना 
  • लगातार हिचकी आना 
  • पेट में ऐंठन होना
  • कभी-कभी बुखार  आना
  • मल का रंग बदलना या फिर उसके साथ खून आना
  • बार-बार गैस बनना
  • गैस निकलने पर बदूब आना
  • पेट में तेज़ दर्द होना
  • डकारें आना 
stomach pain,ayurved samadhan,pet ki gas ka ilaj,gas pain,stomach bloating,gas and bloating,पेट में गैस बनने की दवा,पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय,गैस भगाने के घरेलू उपाय,पेट में गैस बनने के कारण और उपाय,पेट में गैस बनना घरेलू उपाय,पेट में गैस क्यों बनती है,बॉडी में गैस क्यों बनती है,पेट में गैस बनने की दवा बताइए,how to get rid of gas home remedy,gas relief medicine,gas pain symptoms,trapped gas symptoms,how to relieve gas pain
पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलु टिप्स 

पेट में गैस की समस्या दूर करने के घरेलु टिप्स 

  1. अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलता है। 
  2. रोज़ 2 - 3 छोटी हरड़ मुंह में डालकर चूसते रहें, इससे आपको फायदा होगा
  3. मेथीदाना और गुड़ को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें, इससे गैस में आराम मिलेगा। (जिन लोगों का शरीर कमज़ोर हो, चक्कर आते हों या गर्म तासीर वाली चीज़ें हजम न होती हों वे मेथीदाना का इस्तेमाल न करें)
  4. आधा चम्मच हरड़ में आधा चम्मच सोंठ का पाउडर व थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ खाएं, इससे आपको फायदा होगा।
  5. नींबू का रस व अदरक एक - एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और गैस की समस्या भी दूर होती है।
  6. भुनी हींग व काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ खाएं, आराम होगा।
  7. दो चुटकी पिसी हुई हल्दी में 2 चुटकी नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं।
  8.  घरेलू उपचार आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपको  कभी भी गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं आएगी इसके लिए आपको नींबू और पानी की जरूरत है नींबू को बीच से काटकर   पानी में नींबू की 10 से 15 बूँदे  डालें और फिर उसे अच्छे तरीके से मिला ले, नींबू के रस को आप रोजाना  सुबह खाली पेट इसका इस्तेमाल करें ऐसा करने से आपके पेट के अंदर गैस बनना बंद हो जाती  है और आपका पेट हमेशा साफ रहता है इसके साथ-साथ यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है तो आप इसे जरूर अपनाएं|
  9. थोड़े से पानी में खाने वाला  सोडा, नींबू और नमक मिलाकर पीने से पेट में अफारा खत्म होता है और गैस बनना बंद हो जाती है।
  10. लहसुन और अदरक के रस को मिलाकर हल्के  गर्म पानी के साथ पी लीजिये । पेट में गैस बननी बंद हो जाएगी और पेट हल्का  महसूस करेगा
  11.  पंसारी की दुकान से शुद्ध हींग लाकर उसे पीस ले और उसे थोड़ी सी रुई पर रखकर नाभि पर रखे और लेट जाएं। इससे पेट के दर्द मे आराम होगा और गैस भी खत्म होगी
  12. एक चम्मच अजवाइन में एक चौथाई चम्मच नींबू के रस को मिलाकर चाटने से गैस की समस्या का निदान होता है। 
  13. मूली के जूस में काला नमक और हींग मिलाकर पिएं।
  14.  ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं, इससे पेट साफ होगा और गैस नहीं बनेगी। 
  15. प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर व मिलाकर पीने से पेट की गैस और गैस का दर्द ठीक हो जाता है |
  16.  सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिल जाती है। 
  17. छाछ में चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर खाना खाने के बाद पीने से गैस की समस्या आमतौर पर नहीं उभरती।
  18. नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।
  19.  काली मिर्च का सेवन करने पर पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है। आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।
  20.  छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।
  21. दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।
  22.  रोज अदरक का टुकड़ा चबाने से भी पेट की गैस में लाभ होता है।
  23. पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस से निजात मिलती है।
  24. रोजाना नारियल पानी सेवन करना गैस का फायदेमंद उपचार है।
  25. दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर भी  पिया जा सकता है। 
  26. पेट की गैस में लहसुन बहुत फायदेमंद होता है इसके लिए रोज सुबह खाली पेट दो लहसुन की कलियाँ पानी के साथ खा लें इससे पेट की गैस की समस्या ख़त्म हो जाएगी 
  27. आठ से दस  किशमिश  रात को पानी में भिगो दें सुबह इन भीगी हुई किशमिश को घी में भून लें और इसमें काली मिर्च और काला  नमक डालकर रोज खाली पेट खाएं इससे पेट की गैस की समस्या से निजात मिल जाएगी 
  28. इस सभी उपचार के अलावा सप्ताह में एक दिन उपवास रखने से भी पेट साफ रहता है और गैस की समस्या पैदा नहीं होती।

विडियो देखने के लिये यहाँ पर क्लिक करें https://youtu.be/rDbCuZRecxs?t=3
stomach pain,ayurved samadhan,pet ki gas ka ilaj,gas pain,stomach bloating,gas and bloating,पेट में गैस बनने की दवा,पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय,गैस भगाने के घरेलू उपाय,पेट में गैस बनने के कारण और उपाय,पेट में गैस बनना घरेलू उपाय,पेट में गैस क्यों बनती है,बॉडी में गैस क्यों बनती है,पेट में गैस बनने की दवा बताइए,how to get rid of gas home remedy,gas relief medicine,gas pain symptoms,trapped gas symptoms,how to relieve gas pain
पेट में गैस बनने के कारण, लक्षण और घरेलु टिप्स 

गैस की समस्या से बचने के उपाय 

गैस से छुटकारा पाने के लिए ऊपर बताए गए घरेलू उपचार के साथ-साथ कुछ जरूरी नियमों का पालन करना भी जरूरी है। अगर आप इन उपायों को नियमित रूप से करते हैं, तो गैस की समस्या आपको कभी नहीं होगी।
तली और मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से पेट में जलन होती है और गैस बनने लगती है। इसलिए, ऐसे खाद्य पदार्थों से दूरी बना कर रखें।

  • जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।
  • आप प्रतिदिन कम से कम आठ-दस गिलास पानी जरूर पिएं। इससे पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। पेट साफ होने पर हमारी आंतें अच्छी तरह काम करती हैं, जिससे गैस और एसिडिटी का सामना नहीं करना पड़ता।
  • शराब, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन बिल्कुल न करें। ये हमारे पाचन तंत्र को खराब करते हैं, जिससे गैस और एसिडिटी होती है। साथ ही इनके सेवन से किडनी व फेफड़ों पर भी बुरा असर पड़ता है।
    • चाय-कॉफी का सेवन कम से कम करें। इनकी तासीर गर्म होती है, जिस कारण पेट में जलन होती है।
    • साथ ही सुबह की सैर और रात को खाने के बाद कुछ देर टहलें जरूर। इससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है और भोजन आसानी से पच जाता है।
      • रात के खाने और सोने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर जरूर रखें।
      • प्रतिदिन कम से कम 20-25 मिनट योगासन जरूर करें
      • आप पवनमुक्तासन, तितली आसन, पादहस्तान, नौकासन व सूर्य नमस्कार आदि कर सकते हैं। ये सभी न सिर्फ गैस की समस्या को दूर करते हैं, बल्कि वजन को संतुलित रखते हैं।
      • देखा जाए तो गैस इतनी बड़ी समस्या नहीं है कि उससे निपटा न जा सके। बस आपको स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए डाइट को संतुलित रखना है, नियमित रूप से व्यायाम व योग करना है। 
    • विडियो देखने के लिये यहाँ पर क्लिक करें https://youtu.be/rDbCuZRecxs?t=3

    No comments:

    Post a Comment

    अस्थमा के लक्षण ,कारण और घरेलू टिप्स

    अस्थमा के लक्षण ,कारण और घरेलू टिप्स  asthma अस्थमा एक गंभीर बीमारी है। इसकी वजह से इंसान की जान भी जा सकती है। यह श्वास नलिकाओं को ...