Thursday, 19 March 2020

दांत में कीड़ा लगने के कारण ,लक्षण और घरेलू टिप्स

 दांत में कीड़ा  लगने के कारण ,लक्षण और घरेलू टिप्स  
dant ka keeda image, dant ka keeda in english, dant ka kida marne ki dawa, dant ka kida kaisa dikhta hai, dant ke kide ki dawa, dant ka kida kaise hota hai, dant ka kida kaisa hota hai, dat ka kida kaise mar
दांतों में कीड़ा लगना 


दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है दांतों में कीड़ों की वजह से दर्द होता है और आपको खाने-पीने में बड़ी परेशानी होती है. इसका मतलब है कि आप अपने मुंह की सफाई ठीक से नहीं करते हैं. आमतौर पर ये समस्या बच्चों को होती है मगर बड़ों को भी कई बार ये समस्या हो जाती है. इसका इलाज अगर ठीक समय से न किया जाए तो ये कीड़े दांतों को खोखला कर देते हैं, जिससे दांत कमजोर हो जाते हैं और जल्दी गिर जाते हैं. दांतों की नियमित सफाई न करने से दांतों के बीच में अन्न कण फंसे रहते हैं और इन्हीं अन्न कणों के सड़ने की वजह से दांतों में कीड़े लग जाते हैं। जिससे दांतों की जड़े कमजोर हो जाती है। इसी कारण दांत खोखले हो जाते हैं, मसूड़े ढीले पड़ जाते हैं तथा दांत टूटकर गिरने लगते हैं। दांतों की नियमित सफाई करने से इस समस्या से बचा जा सकता है

दांत में कीड़ा लगने के कारण 

  • रात को सोने से पहले दांतो की सफाई न करने के कारण।
  • पान, मसाला, तंबाकू का सेवन करने से दांतों में कीड़ें लग जाते  है।
  • जब हमारे शरीर में कैल्शियम , मैग्नीशियम, विटामिन सी और विटामिन डी की कमी हो जाती है। जिसके कारण दांत कमजोर हो जाते है।
  • दांतो की साफ सफाई अच्छे से न करने से जैसे कि ब्रश न करने से
  • खाना खाने के बाद ठीक ढंग से कुल्ला न करने से
  • ज्यादा मीठा खाने से
  • रात को मीठा खाने के बाद ठीक ढंग से कुल्ला न करने से
  • तेज मसालेदार और फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन करने से
  • ज्यादा गर्म चीजे खाने से
  • पौष्टिक आहार न लेना
दाँत में कीड़ा लगने के लक्षण
  • दांतों में दर्द जो बिना किसी कारण के हो 
  • दांतों में झनझनाहट होना 
  • मीठा ,गरम या ठंडा खाते  या पीते समय हल्के से या तेज दर्द होना 
  • दांतों में छेद और गड्डे दिखाई  देना 
  • दांतों की सतह पर काले ,भूरे और सफ़ेद रंग के दाग दिखाई देना 
  • खाना चबाते वक़्त दर्द  होना 

dant ka keeda image, dant ka keeda in english, dant ka kida marne ki dawa, dant ka kida kaisa dikhta hai, dant ke kide ki dawa, dant ka kida kaise hota hai, dant ka kida kaisa hota hai, dat ka kida kaise mar
दांतों में कीड़ा लगना 

दाँतों से कीड़ा निकालने के घरेलू उपाय


दाँतों से कीड़ा निकालने के  कई उपाय है जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। ये उपाय पूरी तरह सुरक्षित है जिनके कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। तो आइये जानते है दांतो से कीड़ा भगाने के घरेलु उपचार।
  • जायफल - जायफल का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के रुप में किया जाता है लेकिन यह औषधि भी मानी जाती है। इसका इस्तेमाल कर आसानी से आप कीड़े से निजात पा सकते है।जायफल का ऑयल का इस्तेमाल कर आप  इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा जायफल ऑयल डाले और इसे कीड़े वाले दांत या मसूड़ो में रखें। कम से कम 5 मिनट रखा रहने दें। इसमें आपको झनझनाहट होगी। इसे होने दें। 5 मिनट बाद कॉटन को हटा दें। यह कीड़े को जड़ से खत्म करता है। जब आप अपने दांत साफ करेंगे, तो उसके साथ कीड़ा भी निकल जाएगा। 
  • फिटकरी - दांतो की बदबू खत्म करने का आसान उपाय है फिटकरी का कुल्ला करना। ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग हफ्ते में एक बार जरूर करें।
  • बरगद - दांतो के लिए बरगद से निकलने वाला दूध भी काम का होता है। यह दांतो के कीड़े और होने वाले दर्द को खत्म करता है।
  • प्याज़ - प्राकृतिक रूप से दांतों के कीड़े हटाने के लिए आप प्याज़  का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि  प्याज़ के रस में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इन गुणों के कारण प्याज़ मुंह में मौजूद बैक्टीरिया  को प्रभावी रूप से दूर करने में मदद करती है। जिनके परिणामस्वरूप  आपको दांतों में दर्द और सड़न जैसी समस्या नहीं  होती है। इस तरह से आप अपने दांतों की देखभाल करने के लिए प्याज़ के रस का उपयोग कर सकते हैं। जानकारों  ने भी इस बात की पुष्टि की है कि प्याज़ के रस का उपयोग करने पर दांत दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • नमक का पानीपानी में नमक घोलकर कुल्ला   करने से आप अपने दांतों को सड़ने से बचा सकते हैं। क्योंकि   नमकयुक्त्त  पानी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जिसके कारण यह मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया को नष्ट  करने में सहायक होते हैं।
  • अदरक - अदरक में एंटीऑक्सीडेंट , एंटीबैक्टीरियल  और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इन गुणों के कारण अदरक का उपयोग दांतों की सभी समस्याओं को दूर करने में किया जा सकता है। अदरक में मौजूद सक्रिय घटक के रूप में अदरकोन, शोगोल और जिंजरोल आदि शामिल होते हैं।
  • पुदीना तेल - पुदीना आपके दांतों की समस्याओं को भी दूर कर सकता है।पुदीना मुंह में बैक्टेरिया को पूरी तरह से खत्म करने के अलावा दांतों और जीभ की गंदगी को भी दूर करता है, जिसके कारण सांसों में भी ताजगी बनी रहती है। पुदीने में मेंथोल नामक एक सक्रिय घटक होता है जिसमें  एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये गुण स्वाभाविक रूप से दांतों के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं।  दांत में लगे कीड़े को निकालने के लिए पुदीने के तेल के अलावा इसकी पत्तियों को पीस कर निकाले गए रस का उपयोग कर सकते हैं।
  •  हींगयदि आपके दांत में कीड़ा लगने से उसमे बहुत दर्द हो रहा है तो आप हींग  का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले थोड़ी सी हींग लेकर उसमे थोडा सा निम्बू का या मौसम्बी का रस डालकर इस मिश्रण को जिस दांत में दर्द हो रहा है उसमे लगाए।इसके अलावा  एक गिलास  पानी में दो चुटकी हींग और चार चुटकी सेंधा नमक डालकर उबाल लें. अब इस पानी को हल्का गुनगुना होने दें.गुनगुना होने के बाद इस पानी से कई बार कुल्ला कीजिए. कुल्ला करने के दौरान पानी को मुंह में 2-3 मिनट तक भरकर रखिए. इससे  आपको दांतो के कीड़ों से राहत मिल जाएगी.
  •  काली मिर्चकाली मिर्च को पीसकर पाउडर बनाएं। काली मिर्च के पाउडर में थोडा नमक मिलाकर दर्द वाली जगह पर मंजन करें, थोड़ी देर में राहत महसूस होगी।
  • नींबूनींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है, इसलिए जब भी दांत में दर्द हो तो दर्द वाली जगह पर नींबू का कतरा लगाने से कुछ ही देर में दर्द ठीक हो जाता है।
  • नीम - नीम में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं. इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण नीम को बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणुओं का दुश्मन समझा जाता है. दांतों में कीड़े लग गए हैं तो नीम की पतली टहनी या छाल से दातुन करने से ये कीड़े खत्म हो जाते हैं.इससे दांत मजबूत बनते हैं और दांतों का दर्द भी आसानी से ठीक हो जाता है. इसके अलावा नीम से दातुन करने से सांसों की दुर्गंध से भी राहत मिलती है.
  • सरसों का तेल - दांतो में कीड़ा लगने पर आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करके भी आप अपने दांतो को कीडे से बचा सकते हो। इसके लिए आप इन तीनों चीजों को आपस में मिलाकर ब्रश  की तरह प्रयोग करें। आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।इसके अलावा दांत में  कीड़े लगने पर दो चुटकी सेंधा नमक में तीन-चार बूंद सरसों का तेल डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को कीड़े वाले दांत के नीचे दबाएं.इससे दांतों के दर्द में राहत मिलेगी और कीड़े मर जाएंगे. अगर आप रोजाना सरसों और सेंधा नमक के इस पेस्ट से मंजन करते हैं तो आपको दांतों से संबंधित रोग कभी भी नहीं होंगे
  •  लहसुन - लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं. ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है. इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है. दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की 1-2 कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों.इसके रस से कीड़े मर जाएंगे और दर्द ठीक हो जाएगा. आप चाहें तो लहसुन को पीसकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर भी दांत में लगा सकते हैं.
  • लौंग - आयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं. दांतों से जुड़े हर मर्ज की दवा है लौंग. दांतों में कीड़ों की समस्या है तो 2-3 लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर छिड़क लें या दांतों में इसके चूर्ण को दबा लें. अब मुंह को बंद कर लें और लार बनने दें.इस लार को मुंह में 5 मिनट तक रोके रखें फिर उगल कर नार्मल पानी या गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें. इसके अलावा लौंग के तेल में रूई भिगोकर  कीड़े वाले दांत पर लगाने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं.

  • दांतों में कीड़ा लगने से बचाने के लिए

                              • खाने में मीठी वस्तुओं का कम से कम प्रयोग करें.
                              • नियमित दो बार ब्रश करें.
                              • ब्रश सही तरीके से और मुलायम ब्रश से करें.
                              • हर छह महीने में दन्त चिकित्सक से परामर्श लें. यदि स्केलिंग की ज़रूरत लगे तो स्केलिंग करवाएं.
                              • रेशेदार भोजन करें
                              • खाना खाने के बाद ठीक ढंग से कुल्ला जरूर करें। खाना खाते समय हमारे दांतो में खाने के कुछ कण रह जाते हैं अगर इनको समय पर ना निकाला जाये तो यह दांतो में कीड़े को जन्म देते हैं जिससे दांत खोखले  हो जाते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद कुल्ला करें। रोजाना ब्रश करें।
                              • दांतों के बीच फ्लॉस करें.
                              • जीभ साफ़ रखें.
                              • गुटखा, पान आदि का सेवन न करें.
                              • मंजन के बाद मसूढ़ों की मालिश करें.
                              • ब्रश, फ्लॉस, कुल्ला, मालिश शीशे में देख कर करें जिस से गलत पद्धति न इस्तेमाल हो.
                              • नीम के दातुन का प्रयोग करें, टूथब्रश इस्तेमाल करने से पहले उसे गर्म पानी से अच्छे से धो लें।
                              • कुछ भी चीज गर्म खाने के बाद ज्यादा ठंडी चीज ना खाये यह दांतो को कमजोर बनाती है।
                              • दांतो की बदबू हटाने के लिए फिटकरी के पानी से कुल्ला करें।

                                                      No comments:

                                                      Post a Comment

                                                      अस्थमा के लक्षण ,कारण और घरेलू टिप्स

                                                      अस्थमा के लक्षण ,कारण और घरेलू टिप्स  asthma अस्थमा एक गंभीर बीमारी है। इसकी वजह से इंसान की जान भी जा सकती है। यह श्वास नलिकाओं को ...